हमारे बारे में

यातायात जागरूकता अभियान के बारे में

"अभियान के लक्ष्य"

ट्रैफिक अवेयरनेस कैंपेन एक सामाजिक पहल है जिसका उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। भारत में हर साल लाखों सड़क हादसे होते हैं, जिनमें कई लोग घायल होते हैं और कई की जान चली जाती है। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए, हमारा यह अभियान सुरक्षित ट्रैफिक व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है।

हम मानते हैं कि जागरूकता सबसे पहली और महत्वपूर्ण कदम है। सड़क पर चलने वाले हर व्यक्ति को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए, चाहे वह पैदल यात्री हो, साइकिल चालक या फिर वाहन चालक। इस अभियान के माध्यम से हम स्कूलों, कॉलेजों और स्थानीय समुदायों में कार्यशालाएँ आयोजित करेंगे, ताकि लोग सड़क सुरक्षा के महत्व को समझ सकें।

  • जागरूकता फैलाना: सड़क सुरक्षा नियमों और ट्रैफिक सिग्नल के महत्व के बारे में जानकारी देना।
  • शिक्षा: बच्चों और युवाओं को सुरक्षित ड्राइविंग और पैदल चलने के तरीके सिखाना।
  • समुदाय सहभागिता: स्थानीय समुदायों में सड़क सुरक्षा गतिविधियों का आयोजन करना।

हमारा दृष्टिकोण, मिशन और मूल्य

"Vision || विजन"

  • मेरा यातायात जागरूकता अभियान।
  • मेरा देश, मेरे देश के लोग सर्वोपरि।
  • मेरा यातायात जागरूकता अभियान देश के लोगों के संतुष्टि में प्रथम।

"Mission || मिशन"

  • हम अपने देश के लोगों के प्रति तत्पर, विनम्र एवं संवेदनशील रहेंगे।
  • हम ऐसा देश बनायेंगे जो हमारे देश के लोगों के सपनों को पूरा कर सके।
  • हम युवा भारत की भाषा बोलेंगे।
  • हम ऐसा देश बनायेंगे जो हमारे देश के लोगों के सपनों को पूरा कर सके।
  • हम अपने कर्तव्य से आगे जाकर अपने देश के लोगों को यह एहसास कराएंगे कि वे महत्वपूर्ण हैं।
  • हम देश के सुदूर स्थानों में भी सेवाएं प्रदान करेंगे।
  • विदेश स्थित लोगों को भी हम वैसा ही सर्वोकृष्ट सेवा प्रदान करेंगे, जैसा भारतवासियों को प्रदान करते हैं।
  • उत्कृष्टता प्राप्ति के लिए अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी अपनाएंगे।

"Values || मूल्य"

  • हम सदा ईमानदार, निश्छल और नीति प्रिय रहेंगे।
  • हम अपने पदाधिकारियों, सदस्यों, सहकर्मियों एवं देश के लोगों का सम्मान करेंगे।
  • ज्ञान हमारा मार्गदर्शक होगा।
  • हम सीखने की प्रतिक्रिया जारी रखेंगे और प्राप्त ज्ञान का प्रसार करेंगे।
  • हम कभी सुविधावादी मार्ग नहीं अपनाएंगे।
  • जिस समाज में हम कार्य करते हैं, उसके उत्थान हेतु हम हर सम्भव प्रयास करेंगे।
  • हम भारत में गर्व का विकास करेंगे।

हमारी विशेषज्ञ टीम के सदस्य

आपकी सुरक्षा, हमारे विशेषज्ञों का उद्देश्य!

एड. शैलेन्द्र कुमार मिश्र (शैलू)

संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष यातायात जागरूकता अभियान

सूरज कुमार दुबे

सह-संस्थापक एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यातायात जागरूकता अभियान

दीपक दुबे

राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

डॉ. विनय कुमार तिवारी

सह-संस्थापक एवं राष्ट्रीय सलाहकार

प्रखर कुदेशिया

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री

अभय तिवारी

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी

कमल पाण्डेय

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष

ट्रैफिक जागरूकता अभियान में हमारा साथ दें!

आइए मिलकर अपने रास्तों को सभी के लिए सुरक्षित बनाएं। हमारे ट्रैफिक जागरूकता अभियान से जुड़कर, आप दूसरों को शिक्षित करने और दुर्घटनाओं को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। साथ मिलकर हम महत्वपूर्ण जानकारी फैलाएंगे, संसाधन साझा करेंगे, और सुरक्षा की संस्कृति को बढ़ावा देंगे।

बदलाव का हिस्सा बनें! अभियान में शामिल हों

सुरक्षा के लिए जुड़ें

Talk to us?